उरई (जालौन)। पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने शनिवार को साइबर क्राइम थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, कार्यालय व्यवस्था, अभिलेखों के संधारण, सीसीटीएनएस कार्यालय तथा साइबर हेल्प डेस्क का बारीकी से जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने समन्वय पोर्टल एवं प्रशिक्षण से संबंधित जानकारी ली और अभिलेखों की प्रविष्टियों का अवलोकन किया। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों को समय से कार्य पूर्ण करने और अभिलेखों को अपडेट रखने के निर्देश दिए। साथ ही साइबर अपराध से जुड़े मामलों में पीड़ितों की त्वरित मदद सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।
इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना विवेक कुमार मौर्या, उप निरीक्षक आरिफ खान, उप निरीक्षक ज्ञानेन्द्र सहित पूरा थाना स्टाफ मौजूद रहा। एसपी ने टीम के कार्य की सराहना करते हुए सतर्कता और जिम्मेदारी से कार्य करने की हिदायत दी।
0 टिप्पणियाँ