Ticker

12/recent/ticker-posts

Mpdc Nss कैम्प : मतदाता जागरूकता स्लोगन लिखो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

 मतदान हमें अपने जनप्रतिनिधि को चुनने का अवसर देती है – डॉ अल्पना सिंह 

---------------------------------------------



एक वोट क्षेत्र की तकदीर तस्वीर बदल सकता 

कोंच--जालौन 22 फरवरी। मतदान हमें अपने जनप्रतिनिधि को चुनने का अवसर देती है। हमे अपना वोट निष्पक्ष व निर्भीक होकर देना चाहिए क्योंकि मतदान लोकत्रंत के पर्व का खूबसूरत अध्याय है उक्त बात राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर को सम्बोधित करते हुए डॉ अल्पना सिंह ने कही।

मथुरा प्रसाद महाविधालय राष्ट्रीय सेवा योजना के चल रहे सात दिवसीय शिविर के पांचवे दिन स्वयंसेवकों द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कार्यक्रम अधिकारी लवकेश कुमार व डॉ अल्पना सिंह के निर्देशन में किया गया। जिसमें मतदाता जागरूकता स्लोगन लिखो प्रतियोगिता के साथ साथ विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंचस्थ प्रो ओ पी सिंह अल्पना सिंह लवकेश कुमार पारसमणि अग्रवाल आकाश राठौर विकास पटेल सुमित यादव आदि ने माँ सरस्वती की मूर्ति पर पूजन अर्चन कर किया। तदोपरांत स्वयंसेवकों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। प्रो ओ पी सिंह ने फॉर्म 6 व फॉर्म 8 की जानकारी स्वयंसेवकों को प्रदान की। वंही कार्यक्रम अधिकारी लवकेश कुमार द्वारा मत के महत्व पर प्रकाश डाला गया। पारसमणि अग्रवाल द्वारा भी छात्र छात्राओं को सम्बोधित किया गया। मतदान विषय पर आयोजित गोष्ठी में अपने विचार रखते हुए कीमती देवी ने कहा कि हमारा एक वोट क्षेत्र के तकदीर व तस्वीर बदल सकता है हमारे एक वोट में इतनी ताकत होती है जो किसी को भी जीत का ताज पहना सकता है और किसी को भी पराजय दिला सकती है। इस अवसर पर राधिका दीक्षित रितिका अग्रवाल सन्तोशी देवी महक प्रज्ञा अग्रवाल बुलबुल बबली पूनम मोहिनी प्रियांशी शैलजा आयशा गुप्ता खुशबु ख़ुशी प्रशांत पाटकार आदि ने अपने अपने विचार रखे। शिविर के दूसरे चरण में मतदाता जागरूकता स्लोगन लिखो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जितेन्द्र अभिनय कुमार सुयश दीपक सचान राहुल शिवेंद्र सोनू आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन स्रष्टि चतुर्वेदी ने कही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ