कोंच (जालौन) मण्डाला डेमो कार्यशाला का आयोजन आज 31 जुलाई 2021 को किया जाएगा उक्त जानकारी देते हुए कार्यशाला प्रशिक्षिक आयुषी अग्रवाल ने बताया कि मण्डाला डेमो कार्यशाला का आयोजन वर्चुअल प्लेटफॉर्म गूगल मीट पर 31 जुलाई को सुबह 11 बजे से किया जा रहा है। कार्यशाला में सहभागिता के लिए 9838568086 पर अपना नाम व्हाट्सएप कर कराया जा सकता है।
प्रशिक्षिका आयुषी अग्रवाल ने बताया कि कार्यशाला में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों के पास कागज की सीट, पैंसिल, मार्कर, स्कैच, पैन, रबर, पटरी, कम्पास आदि होना जरूरी है जिसकी सहायता से वह ऑनलाइन मण्डाला डेमो कार्यशाला में मण्डाला बनाना सीख सके।
0 टिप्पणियाँ