Ticker

12/recent/ticker-posts

टीवी एक्टरों ने की निहारिका लखेरा की तारीफ, बढ़ाया उत्साह


कोंच (जालौन) लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कोंच इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल के अनुरोध पर बसई निवासी निहारिका लखेरा द्वारा बनाई गई शानदार रंगोली ने कई टीवी कलाकारों का भी मन मोह लिया।
ये रिश्ता क्या कहलाता है जैसे फेमस सीरियल की एक्टर नीलिमा नील, एवं बालिका वधु ,नवरंगी , महानायक भीमराव अंबेडकर जैसे सीरियल के एक्टर मानसिंह करामाती, कलर्स पर प्रसारित द खतरा खतरा शो फेम अंशिता बुधौलिया, मिस बुन्देलखण्ड एवं विभिन्न सीरियल में अभिनय करने वाली सिमरन कौर व मेरी बीबी हानिकारक, जिंदगी मेरे घर आना, सर मैडम, आपकी नजरों ने समझा आदि सीरियल के एक्टर बृजेश मौर्य आदि ने निहारिका लखेरा की रंगोली को सराहा है औऱ शुभकामनाएं प्रदान कर निहारिका का मनोबल बढ़ाया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ