Ticker

12/recent/ticker-posts

गरीब परिवारों की उम्मीद बन रहा मार्बल व्यवसायी अग्रवाल परिवार

उरई (जालौन) कोरोना वायरस के भय से घरों में कैद गरीब मजदूरों को भोजन की किल्लत न होने देने के संकल्प के तहत मार्बल व्यवसायी कुलदीप अग्रवाल, प्रेमचन्द्र अग्रवाल उर्फ़ पिन्टू सेठ शुभम अग्रवाल, सत्यम अग्रवाल, आकाश अग्रवाल,प्रमोद ठेकेदार  विगत कई दिनों से अपने सहयोगियों के साथ शहर के चिन्हित लोगो को आपदा राहत सामग्री वितरित करने में लगे हुए है। 

सामग्री आटा, चावल, दाल, आलू, व्याज, मसाला नमक का पैकिट, साबुन इत्यादि सामग्री वितरित की गई l 
यह भी बता दें कि मार्बल व्यवसायी अग्रवाल परिवार ने इससे पूर्व राहगीरों के लिए लंच पैकेट इत्यादि की भी व्यवस्था की थी।
गौरतलब है कि शहर का मुहल्ला करसान रोड साट फ़ुटा पटेल नगर उरई मे ,यहां पर सबसे ज्यादा दूसरे शहरों मे रहने वाले कुल्फ़ी का काम करने वाले दूसरे शहरों  में जाकर पानी पूडी, आइस्क्रीम बेच कर अपना जीवन यापन करते थेl कोरोना के वजह से इन परिवारों के पास खाने के लाले पड़ गए। ऐसे में अग्रवाल परिवार द्वारा आगे आकर राहत सामग्री वितरित की गई साथ ही उनसे अपील की गई अपने-अपने घरों में रहें ,सामजिक दूरी बनाये रखें l साफ़ सफ़ाई का ख्याल रखें लाक डाउन का पालन करे , एक जिम्मेदार नागरिक बनकर प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ