Ticker

12/recent/ticker-posts

20 से नहीं होगी बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय की परीक्षा...इस वजह से हुई कैंसिल

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कैंपस परिसर की परीक्षाएं 20 अगस्त 2021 से आयोजित नहीं होंगी। उस दिन PET की की परीक्षा होने के कारण परीक्षाओं की तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। अब यह परीक्षाएं 21 अगस्त 2021 से शुरू होंगी। 

परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर सिंह ने जारी एक आदेश में यह बताया की विश्वविद्यालय की परीक्षाएं अब 21 अगस्त 2021 से शुरू होंगी। नया परीक्षा कार्यक्रम बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। विद्यार्थी वहां जाकर नया परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ