*मंडल रेल प्रबंधक संदीप माथुर से झांसी में भेंटकर पत्र सौंपा*
👍👍👍👍👍👍
*कोंच(जालौन)* भारतीय जनता पार्टी के ऊर्जावान तेजतर्रार कोंच नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया एडवोकेट ने रेल सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं पर बिंदुवार पर प्रभावी वार्ता की और मांगों को लेकर मंडल रेल प्रबंधक झाँसी सन्दीप माथुर एक पत्र उन्हें दिया है मांग पत्र में कहा गया है कि कोंच के रेल यात्रियों को हो रही असुविधा को ध्यान में रखते हुए अति शीघ्र प्रभावी कार्यवाही की जाये मंडल रेल प्रबंधक ने समस्याओं पर गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए कोंच के रेलवे आरक्षण केंद्र को अति शीघ्र शुरू कराए जाने का आश्वासन देते हुए बताया कि कोरोना काल में केवल आरक्षित ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है और संचालित ट्रेनों में कन्फर्म सीट आरक्षित यात्रियों को ही यात्रा करने की अनुमति है कोंच एट शटल ट्रेन में आरक्षण व्यवस्था लागू नहीं है यह शटल ट्रेन पैसेंजर ट्रेनों के अंतर्गत संचालित है लिहाजा रेलवे द्वारा जब पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू होगा तो उसी के साथ कोंच शटल ट्रेन का संचालन भी संभव हो सकेगा ग्वालियर बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन के एट जंक्शन पर ठहराव की मांग पर उन्होंने कहा कि इस ट्रेन से एट स्टेशन से यात्रा करने वालों यात्रियों की संख्या का रिकॉर्ड मंगाकर उसी के आधार पर रेलवे बोर्ड को लिखा जायेगा ट्रेन के स्टॉपेज का निर्णय रेलवे बोर्ड करता है इस समस्याओ को लेकर अब कोंच के नागरिकों को बहुत कुछ मिलने जा रहा है आने वाले समय मे कोंच वासियो को रेल की यात्रा का पूरा लाभ मिलने की पूरी सम्भावनाये है नगर वासियो द्वारा इस प्रयास की जगह जगह पर खूब सराहना की जाने लगी है।
👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍
👍
0 टिप्पणियाँ